1 Crônicas 1

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (HIN2017)

1 आदम, शेत, एनोश;

2 केनान, महललेल, येरेद;

3 हनोक, मतूशेलह, लेमेक;

4 नूह, शेम, हाम और येपेत। (लूका 3:36-38)

5 येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।

6 गोमेर के पुत्र: अश्कनज, दीपत और तोगर्मा

7 यावान के पुत्र: एलीशा, तर्शीश, और कित्ती और रोदानी लोग।

8 हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान थे।

9 कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रामाह और सब्तका थे। और रामाह के पुत्र: शेबा और ददान थे।

10 और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ।

11 और मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,

12 पत्रूसी, कसलूही (जिनसे पलिश्ती उत्पन्न हुए) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।

13 कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त,

14 और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,

15 हिब्बी, अर्की, सीनी,

16 अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।

17 शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक थे।

18 और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।

19 एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बाँटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।

20 और योक्तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,

21 हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,

22 एबाल, अबीमाएल, शेबा,

23 ओपीर, हवीला और योबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र थे।

24 शेम, अर्पक्षद, शेलह,

25 एबेर, पेलेग, रू,

26 सरूग, नाहोर, तेरह,

27 अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।

28 अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल।

29 इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,

30 मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,

31 यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।

32 फिर कतूरा जो अब्राहम की रखैल थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् उससे जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शेबा और ददान।

33 और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्दा, ये सब कतूरा के वंशज हैं।

34 अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: एसाव और इस्राएल। (मत्ती 1:2)

35 एसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे।

36 एलीपज के ये पुत्र हुए: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।

37 रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।

38 फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हुए।

39 और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहन तिम्ना थीं।

40 शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम। और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना।

41 अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।

42 एसेर के पुत्र: बिल्हान, जावान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान।

43 जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए अर्थात् बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।

44 बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।

45 और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

46 फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार दिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।

47 और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

48 फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।

49 और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

50 और बाल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ हुआ, उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी।

51 और हदद मर गया।

52 अधिपति ओहोलीबामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन,

53 अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार,

54 अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar 1 Crônicas 1, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.