Gênesis 10

पवित्र बाइबल (HIN2010)

1 नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे। बाढ़ के बाद ये तीनों बहुत से पुत्रों के पिता हुए। यहाँ शेम, हाम और येपेत से पैदा होने वाले पुत्रों की सूची दी जा रही है:

2 येपेत के पुत्र थे: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।

3 गोमेर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा

4 यावान के पुत्र थे: एलीशा, तर्शीश, कित्ती और दोदानी

5 भूमध्य सागर के चारों ओर तटों पर जो लोग रहने लगे वे येपेत के वंशज के ही थे। हर एक पुत्र का अपना अलग प्रदेश था। सभी परिवार बढ़े और अलग राष्ट्र बन गए। हर एक राष्ट्र की अपनी भाषा थी।

6 हाम के पुत्र थे: कूश, मिस्र, फूत और कनान।

7 कूश के पुत्र थे: सबा, हबीला, सबता, रामा, सबूतका।

8 कूश का एक पुत्र निम्रोद नाम का भी था। निम्रोद पृथ्वी पर बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हुआ।

9 यहोवा के सामने निम्रोद एक बड़ा शिकारी था। इसलिए लोग दूसरे व्यक्तियों की तुलना निम्रोद से करते हैं और कहते है, “यह व्यक्ति यहोवा के सामने बड़ा शिकारी निम्रोद के समान है।”

10 निम्रोद का राज्य शिनार देश में बाबुल, एरेख और अव्कद प्रदेश में प्रारम्भ हुआ।

11 निम्रोद अश्शूर में भी गया। वहाँ उसने नीनवे, रहोबोतीर, कालह और

12 रेसेन नाम के नगरों को बसाया। (रेसेन, नीनवे और बड़े शहर कालह के बीच का शहर है।)

13 मिस्रम (मिस्र) लूद, अनाम, लहाब, नप्तूह,

14 पत्रूस, कसलूह और कप्तोर देशों के निवासियों का पिता था। (पलिश्ती लोग कसलूह लोगों से आए थे।)

15 कनान सीदोन का पिता था। सिदोन कनान का पहला पुत्र था। कनान, हित का भी पिता था।

16 और कनान, यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,

17 हिव्वी, अकर्ी, सीनी,

18 अर्बदी, समारी, हमाती लोगों का पिता था।

19 कनान लोगों का देश सीदोन से उत्तर में और दक्षिण में गरार तक, पश्चिम में अजा से पूर्व में सदोम और अमोरा तक, अदमा और सबोयीम से लाशा तक था।

20 ये सभी लोग हाम के वंशज थे। उन सभी परिवारों को अपनी भाषाएँ और अपने प्रदेश थे। वे अलग—अलग राष्ट्र बन गए।

21 शेम येपेत का बड़ा भाई था। शेम का एक वंशज एबेर हिब्रू लोगों का पिता था।

22 शेम के पुत्र एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम थे।

23 अराम के पुत्र ऊस, हूल, गेतेर और मश थे।

24 अर्पक्षद शेलह का पिता था।

25 एवेर के दो पुत्र थे। एक पुत्र का नाम पेलेग था। उसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि जीवन काल में धरती का विभाजन हुआ। दूसरे भाई का नाम योक्तान था।

26 योक्तान अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,

27 यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला,

28 ओबाल, अबीमाएल, शवा,

29 ओपोर हवीला और योबाब का पिता था। ये सभी लोग योक्तान की संतान हुए।

30 ये लोग मेशा और पूर्वी पहाड़ी प्रदेश के बीच की भूमि में रहते थे। मेशा सपारा प्रदेश की ओर था।

31 वे लोग शेम के परिवार से थे। वे परिवार, भाषा, प्रदेश और राष्ट्र की इकाईयों में व्यवस्थित थे।

32 नूह के पुत्रों से चलने वाले परिवारों की यह सूची है। वे अपने—अपने राष्ट्रो में बँटकर रहते थे। बाढ़ के बाद सारी पृथ्वी पर फैलने वाले लोग इन्हीं परिवारों से निकले।

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Gênesis 10, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.