Jeremias 42
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि (HINCV) vs BKJ
1 तब सारी सेना के सेनापति, कोरियाह का पुत्र योहानन, होशाइयाह का पुत्र येत्सानियाह, तथा प्रजा के साधारण एवं विशिष्ट सभी लोग भविष्यद्वक्ता येरेमियाह से भेंट करने आ गए
1 Então aproximaram-se todos os capitães das forças, e Joanã, o filho de Careá, e Jezanias, o filho de Hosaías, e todo o povo desde o menor até o maior.
2 उन्होंने येरेमियाह भविष्यद्वक्ता से आग्रह किया, “हमारा आपसे निवेदन है, कृपया, याहवेह, अपने परमेश्वर से हमारे लिए, अर्थात् उन बचे हुए लोगों के लिए बिनती कीजिए. क्योंकि बहुसंख्यकों में से अब हम मात्र अल्प ही रह गए हैं, यह तो आप स्वयं देख ही रहे हैं.
2 E disseram para Jeremias, o profeta: Permite que nossa súplica seja aceita diante de ti, e ora por nós ao SENHOR teu Deus, por todo este remanescente (porque só restam uns poucos dentre muitos, como teus olhos podem observar).
3 आप प्रार्थना कीजिए, कि याहवेह, आपके परमेश्वर हम पर यह प्रकट कर दें, कि अब हमारा क्या करना उपयुक्त होगा तथा हमारा कहां जाना सार्थक होगा.”
3 Para que o SENHOR teu Deus nos mostre o caminho em que devemos andar, e as coisas que devemos fazer.
4 भविष्यद्वक्ता येरेमियाह ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुम्हारा प्रस्ताव सुन लिया है. अब देखो, तुम्हारे अनुरोध के अनुसार मैं याहवेह तुम्हारे परमेश्वर से प्रार्थना करूंगा और जो उत्तर मुझे याहवेह की ओर से प्राप्त होगा, वह संपूर्ण संदेश मैं तुम पर प्रकट कर दूंगा और उस संदेश का एक भी शब्द मैं तुमसे न छिपाऊंगा.”
4 Então, Jeremias, o profeta lhes disse: Eu vos tenho ouvido; eis que eu orarei ao SENHOR vosso Deus conforme vossas palavras, e isto acontecerá, que qualquer coisa que o SENHOR vos responder, eu irei vos declarar, e nada encobrirei de vós.
5 यह सुन उन्होंने येरेमियाह को उत्तर दिया, “याहवेह ही हमारे लिए सत्य एवं विश्वसनीय गवाह हों, यदि हम उस संदेश के अनुरूप पूर्णतः आचरण न करें, जो याहवेह आपके परमेश्वर आपके द्वारा हमें प्रगट करेंगे.
5 Então eles disseram a Jeremias: Seja o SENHOR uma verdadeira e fiel testemunha entre nós, se nós não fizermos conforme todas as coisas pelas quais o SENHOR teu Deus te enviar a nós.
6 वह संदेश चाहे हमारे लिए सुखद हो अथवा दुखद, हम याहवेह, हमारे परमेश्वर के संदेश को सुनेंगे, जिनके समक्ष जाने का हम आपसे अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि जब हम याहवेह, हमारे परमेश्वर के आदेश का पालन करें, तब हमारा कल्याण हो.”
6 Quer seja bom ou mau, nós obedeceremos a voz do SENHOR nosso Deus, a quem enviamos, para que nos vá bem, quando nós obedecemos a voz do SENHOR nosso Deus.
7 दस दिन समाप्त होते-होते येरेमियाह को याहवेह का संदेश प्राप्त हुआ.
7 E isto aconteceu após dez dias, que a palavra do SENHOR veio a Jeremias.
8 उन्होंने कोरियाह के पुत्र योहानन को, उन सारे सेनापतियों को भी, जो उसके साथ थे तथा सारे साधारण एवं विशिष्ट लोगों की सभा आमंत्रित की.
8 Então ele chamou Joanã, o filho de Careá, e todos os capitães das forças que estavam com ele, e todo o povo, desde o menor até o maior.
9 और उन्हें संबोधित कर कहा, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है, उन्हीं याहवेह का, जिनके समक्ष तुमने मुझे अपना निवेदन प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा था:
9 E disse-lhes: Assim diz o SENHOR, o Deus de Israel, a quem vós me enviastes para apresentar a vossa súplica perante ele.
10 ‘यदि तुम वास्तव में इस देश में निवास करते रहो, तब मैं तुम्हें समृद्धि प्रदान करूंगा, तुम्हें नष्ट न करूंगा; मैं तुम्हें यहां रोपित करूंगा, अलग नहीं; क्योंकि मैं तुम पर प्रभावी की गई विपत्तियों के विषय में पछताऊंगा.
10 Se vós ainda vierdes a habitar nesta terra, então eu vos edificarei, e não vos destruirei, e eu vos plantarei, e não vos removerei, pois estou arrependido do mal que eu vos tenho feito.
11 बाबेल के राजा से भयभीत न होना, जिससे तुम इस समय भयभीत हो रहे हो. मत हो उससे भयभीत, यह याहवेह की वाणी है, क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा के निमित्त मैं तुम्हारे साथ हूं मैं तुम्हें उसकी अधीनता से मुक्त करूंगा.
11 Não estejais temerosos do rei de Babilônia, a quem temeis. Não estejais temerosos dele, diz o SENHOR, porque eu estou convosco para vos salvar, e para vos livrar da sua mão.
12 मैं तुम्हें अनुकम्पा का अनुदान दूंगा कि वह तुम पर अनुकम्पा करे और तुम्हें तुम्हारी मातृभूमि पर लौटा दे.’
12 E, eu mostrarei misericórdias para convosco, para que ele possa ter misericórdia de vós, e vos faça retornar para vossa própria terra.
13 “किंतु यदि तुम कहो, ‘हम इस देश में निवास नहीं करेंगे,’ अर्थात् तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के आदेश का अनुकरण करना अस्वीकार कर दो,
13 Mas se vós disserdes: Nós não habitaremos nesta terra, não obedecendo a voz do SENHOR vosso Deus;
14 और यह कहो, ‘नहीं, हम तो मिस्र देश जाएंगे, जहां न तो युद्ध की स्थिति होगी, जहां न नरसिंगा का युद्धनाद सुनना पड़ेगा और न ही जहां भोजन का अभाव रहेगा. हम वहीं निवास करेंगे,’
14 dizendo: Não, porém nós iremos a terra do Egito, onde não veremos guerra, nem ouviremos o som da trombeta, nem teremos fome de pão, e lá nós habitaremos.
15 तब यदि स्थिति यह है, तो यहूदिया के बचे हुए लोगो, याहवेह का यह संदेश सुन लो; सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की वाणी यह है: ‘यदि तुमने मिस्र देश में प्रवेश करने तथा वहां बस जाने का निश्चय कर ही लिया है,
15 E agora portanto ouvi a palavra do SENHOR, vós remanescente de Judá: Assim diz o SENHOR dos Exércitos, o Deus de Israel: Se vós inteiramente incitardes vossas faces para entrar no Egito, e entrardes lá para peregrinar,
16 तब तो वह तलवार जिससे तुम आतंकित हो, तुम्हें वहां मिस्र देश में जा पकड़ेगी, वह अकाल जिसका तुम्हें डर है, वह तुम्हारे पीछे-पीछे मिस्र देश में जा पहुंचेगा और वहां तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी.
16 então acontecerá que, a espada que vós temestes, irá vos alcançar lá na terra do Egito, e a fome, da qual vós estáveis temerosos, vos seguirá de perto lá no Egito, e lá vós morrereis.
17 तब वे सभी, जिन्होंने मिस्र में जाकर बस जाने का निश्चय कर लिया है, वे वहां जाकर तलवार, लड़ाई तथा महामारी को ग्रसित हो ही जाएंगे, और हां, वहां उस विपत्ति से, जो मैं उन पर डालने पर हूं, न तो कोई उत्तरजीवी शेष रहेगा और न ही कोई शरणार्थी.’
17 Desse modo será com todos os homens que incitarem suas faces para adentrar o Egito para lá peregrinarem. Eles morrerão pela espada, pela fome, e pela peste, e nenhum deles permanecerá ou escapará do mal que eu trarei sobre eles.
18 क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: ‘जिस प्रकार मेरा क्रोध एवं आक्रोश येरूशलेम वासियों पर उंडेला जा चुका है, उसी प्रकार मेरा कोप तुम पर उस अवसर पर उंडेला जाएगा, जब तुम मिस्र देश में प्रवेश करोगे. तब तुम शाप, आतंक के प्रतिरूप, अमंगल तथा उपहास का विषय होकर रह जाओगे; इसके बाद तुम इस स्थान को कभी भी देख न सकोगे.’
18 Porque assim diz o SENHOR dos Exércitos, o Deus de Israel: Como minha ira e minha fúria foram derramadas sobre os habitantes de Jerusalém, assim minha fúria será derramada sobre vós, quando vós adentrares o Egito. E vós sereis uma abominação, e um assombro, e uma maldição, e uma desonra. E vós não mais vereis este lugar.
19 “यहूदिया के बचे हुए लोगो, याहवेह ने तुमसे बात की है, ‘मत जाओ मिस्र देश.’ स्पष्टतः यह समझ लो, कि आज मैंने तुम्हें यह चेतावनी दी है
19 O SENHOR tem dito a respeito de vós, ó vós remanescente de Judá: Não vades para o Egito. Sabei certamente que eu vos tenho admoestado neste dia.
20 छल तो तुमने स्वयं से किया है, क्योंकि स्वयं तुमने ही याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर से बात करने का यह दायित्व मुझे सौंपा था, ‘याहवेह हमारे परमेश्वर से प्रार्थना कीजिए तथा जो कुछ याहवेह हमारे परमेश्वर कहें, वह हमें बता दीजिए, कि हम वैसा ही करें.’
20 Porque vós dissimulastes em vossos corações, quando vós me enviastes ao SENHOR vosso Deus, dizendo: Ores por nós ao SENHOR nosso Deus, e em conformidade com tudo que o SENHOR nosso Deus dirá, desse modo declares para nós, e assim faremos.
21 यही मैंने आज तुम्हें बता दिया है, किंतु तुमने याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के आदेश का पालन नहीं किया है, उसी को, जिसे तुम्हें बता देने के लिए मुझे याहवेह ने भेजा है.
21 E agora eu declaro isto para vós, porém vós não tendes obedecido a voz do SENHOR vosso Deus, nem qualquer coisa pela qual ele me tem enviado a vós.
22 इसलिये अब तुम्हारा यह स्पष्टतः समझ लेना उपयुक्त होगा, कि तुम जिस स्थान पर जाने की अभिलाषा कर रहे हो, तुम्हारी मृत्यु वहीं तलवार, अकाल तथा महामारी से ही होनी है.”
22 Agora portanto sabei certamente que vós morrereis pela espada, pela fome, e pela peste, no lugar para onde vós desejastes ir para peregrinardes.
Atalhos do teclado
- Capítulo anterior←
- Próximo capítulo→
- Versículo anteriork
- Próximo versículoj
- Limpar seleçãoEsc
- Esta ajuda?
Estude este capítulo no WhatsApp
Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Jeremias 42, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.