Deuteronômio 15

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि (HINCV) vs BKJ

Sair da comparação
1 हर सात साल काल के पूरा होने पर तुम ऋण माफ कर दिया करोगे.
1 No fim de cada sete anos, farás remissão.
2 माफ करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: हर एक ऋणदाता अपने पड़ोसी को दी गई ऋणराशि को माफ कर देगा; वह अपने पड़ोसी और अपने इस्राएली भाई को ऋण लौटाने के लिए मजबूर नहीं करेगा, क्योंकि यह याहवेह की ओर से माफ घोषित किया जा चुका है.
2 E este é o modo da remissão: cada credor que emprestou algo ao seu próximo o quitará; não o exigirá do seu próximo, nem de seu irmão; porque é chamada a remissão do SENHOR.
3 हां, किसी विदेशी से तुम ऋण ली हुई राशि ले सकते हो, मगर तुम्हारे द्वारा अपने इस्राएली भाई को दी गई राशि को तुम माफ ज़रूर करोगे.
3 De um estrangeiro poderás exigi-lo, mas aquilo que for teu e estiver com teu irmão, tua mão o remirá;
4 मगर तुम्हारे बीच गरीब कोई भी न पाया जाए, क्योंकि उस देश में, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे अधिकार में देने के लक्ष्य से मीरास-स्वरूप प्रदान कर रहे हैं, याहवेह तुम्हें निःसंदेह समृद्ध बना देंगे,
4 exceto quando não houver pobres entre vós, pois o SENHOR te abençoará grandemente na terra que o SENHOR teu Deus te dá como herança, para que a possuas;
5 यदि तुम सिर्फ आज्ञाकारिता के भाव में याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के वचनों को सुनोगे, कि आज मेरे द्वारा प्रस्तुत इन सभी आदेशों का पालन करो.
5 somente se ouvires diligentemente a voz do SENHOR teu Deus, para observares todos estes mandamentos que te ordeno neste dia.
6 क्योंकि अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हें समृद्धि प्रदान करेंगे, कि तुम अनेक राष्ट्रों को ऋण दिया करोगे, मगर तुम ऋण कभी न लोगे. तुम अनेक राष्ट्रों पर शासन करोगे, मगर वे तुम पर शासन नहीं करेंगे.
6 Pois o SENHOR teu Deus te abençoará, como te prometeu; e emprestarás a muitas nações, mas não tomarás empréstimos; e reinarás sobre muitas nações, mas elas não reinarão sobre ti.
7 यदि तुम्हारे बीच तुम्हारा ही कोई इस्राएली भाई गरीब है, जो उस देश में किसी नगर का निवासी है, जो देश याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें दे रहे हैं, तो तुम उसके प्रति अपना हृदय कठोर नहीं कर लोगे और न ही अपनी मुट्ठी बंद नहीं रखोगे;
7 Se houver entre vós um homem pobre dentre um de teus irmãos, em alguma das tuas portas, na tua terra, que o SENHOR teu Deus te dá, não endurecerás o teu coração, nem fecharás a tua mão a teu irmão pobre;
8 तुम इसकी अपेक्षा, जिस किसी रूप में उसे आवश्यकता है, उसे खुले मन से और उदारतापूर्वक उधार दो या मदद करो.
8 mas abrirás completamente a tua mão a ele, e certamente lhe emprestarás o suficiente para a sua necessidade, naquilo que lhe falta.
9 सावधान रहना कि तुम्हारे हृदय में इस अवसर पर यह घृणित, हीन और स्वार्थ-भरा विचार न आ जाए: “सातवां साल! ऋण मुक्त करने का साल निकट है!” और तुम्हारी अभिवृत्ति उस गरीब इस्राएली भाई के प्रति द्वेष भरी हो जाए, परिणामस्वरूप तुम उसे कुछ भी न दो. उस स्थिति में वह तुम्हारे विरुद्ध याहवेह की दोहाई देगा और तुम खुद पर पाप ले आओ.
9 Cuida que não haja um pensamento em teu ímpio coração, dizendo: O sétimo ano, o ano da remissão, é chegado; e que o teu olho seja maligno contra o teu irmão pobre, e não lhe dês nada; e que ele clame contra ti ao SENHOR, e que haja pecado em ti.
10 तुम उसे उदारतापूर्वक दोगे, उसे देते हुए तुम्हारे हृदय में ज़रा भी वेदना न हो; क्योंकि तुम्हारे इस काम के लिए याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे सारे कामों में, सारी ज़िम्मेदारियों को निभाने में समृद्धि प्रदान करेंगे.
10 Certamente lhe darás, e o teu coração não se entristecerá, quando lhe deres; porque por isto o SENHOR teu Deus te abençoará em todas as tuas obras, e em tudo aquilo em que puseres a tua mão.
11 देश में गरीबों का अस्तित्व तो कभी समाप्‍त ही न होगा; इसलिये मेरा आदेश तुम्हारे लिए यह है, तुम अपने इस्राएली भाई के प्रति पूरी तरह से उदार भाव दिखाओगे; वह भाई, जो तुम्हारे देश में गरीब और साधन विहीन है.
11 Porque o pobre nunca deixará a terra; portanto eu te ordeno, dizendo: Abrirás completamente a tua mão a teu irmão, ao teu pobre, e ao teu necessitado na tua terra.
12 यदि तुम्हारा संबंधी, इब्री पुरुष या स्त्री तुम्हें बेची गई है, तो वह छः साल तक तो तुम्हारी सेवा करेंगे, मगर सातवें साल तुम उसे छोड़ दोगे.
12 E se teu irmão, um homem hebreu ou uma mulher hebreia te for vendido, e te servir durante seis anos, então, no sétimo ano, tu o deixarás ir livre.
13 जब तुम उसे छोड़ दोगे, तब तुम उसे खाली हाथ विदा नहीं करोगे.
13 E quando o deixares ir livre, não o deixarás ir embora vazio;
14 तुम उसे अपनी भेड़-बकरियों से, अपने खलिहान से और अपने अंगूर के रसकुंड में से उदारतापूर्वक देकर ही विदा करोगे; याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें जैसे आशीष दी है, वैसे ही तुम भी उसी परिमाण में उन्हें दो.
14 tu lhes darás generosamente do teu rebanho, e da tua eira, e do teu lagar; daquilo com que o SENHOR teu Deus te abençoou, tu darás a ele.
15 यह बात तुम न भूलोगे, कि तुम खुद मिस्र देश में दास थे और याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें वहां से छुड़ाया; यही कारण है कि मैं आज तुम्हें यह आदेश दे रहा हूं.
15 E te lembrarás de que foste um servo na terra do Egito, e o SENHOR teu Deus te resgatou; portanto eu te ordeno estas coisas hoje.
16 भविष्य में, यदि वह सेवक तुमसे यह कहे, “मैं आपको छोड़कर जाना नहीं चाहता,” क्योंकि उसे तुमसे प्रेम हो चुका है, और तुम्हारे परिवार से और उसे तुम्हारे साथ सहजता भी महसूस होती है,
16 E acontecerá que, se ele te disser: Não me afastarei de ti; porque ele te ama e à tua casa, porque está bem contigo;
17 इस स्थिति में तुम द्वार की चौखट पर एक सूए के द्वारा उसके कान को दरवाजे पर लगाकर छेदना. इससे वह पूरी तरह तुम्हारा होकर रह जाएगा. यही तुम्हें अपनी सेवा के बारे में भी करना होगा.
17 então tomarás uma sovela, e lhe furarás a orelha, junto à porta, e ele será teu servo para sempre. E também farás do mesmo modo com a tua serva.
18 तुम्हारी दृष्टि में उसे मुक्त कर देना कोई कठिन काम न हो. उसने इन छः सालों में वैतनिक श्रमिक की अपेक्षा दोगुनी सेवा दी है. तब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे हर एक काम में तुम्हें समृद्धि प्रदान करेंगे.
18 Não te parecerá duro quando o enviares livre para longe de ti; pois ele trabalhou para ti como um servo que ganharia o dobro, e te serviu durante seis anos; e o SENHOR teu Deus te abençoará, em tudo o que fizeres.
19 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर को अपने भेड़-बकरियों और गाय-बैलों में से हर एक पहिलौठे नर को समर्पित कर दोगे. तुम न पहिलौठे बछड़े से मेहनत कराओगे और न ही भेड़-बकरियों के पहिलौठे मेमने का ऊन कतरोगे.
19 Todo primogênito macho que nascer dos teus gados e dos teus rebanhos santificarás ao SENHOR teu Deus; não trabalharás com o primogênito do teu novilho, nem tosquiarás o primogênito das tuas ovelhas.
20 तुम अपने परिवार के साथ हर साल याहवेह, अपने परमेश्वर के सामने उस स्थान पर इनका उपभोग करोगे, जो याहवेह द्वारा चुना जाएगा.
20 Tu o comerás diante do SENHOR teu Deus, ano após ano, no lugar que o SENHOR escolher, tu e a tua casa.
21 मगर यदि इसमें किसी प्रकार का दोष हो, जैसे विकलांगता, अंधापन या दूसरा कोई भी स्पष्ट दोष, तो तुम इसे याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के लिए बलि अर्पित नहीं करोगे.
21 E se houver algum defeito nele, se for coxo, ou cego, ou se tiver algum defeito, não o sacrificarás ao SENHOR teu Deus.
22 तुम नगर द्वारों के भीतर इसका उपभोग करोगे. शुद्ध अथवा सांस्कारिक रूप से अशुद्ध दोनों ही इसका उपभोग करोगे, जिस प्रकार हिरण अथवा चिंकारे का उपभोग किया जाता है.
22 Tu o comerás dentro das tuas portas: o limpo e o imundo também o comerão, como o cervo e o veado.
23 सिर्फ ध्यान रहे कि तुम उसके लहू का सेवन नहीं करोगे; तुम्हें लहू को जल समान भूमि पर उंडेल देना होगा.
23 Somente não comerás o seu sangue, mas o derramarás sobre o solo como água.

Ler em outra tradução

Comparar com outra

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Deuteronômio 15, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.