2 Reis 17

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि (HINCV) vs BKJ

Sair da comparação
1 यहूदिया के राजा आहाज़ के शासन के बारहवें साल में एलाह का पुत्र होशिया शमरिया में राजा बना. उसका शासन नौ साल का था.
1 No décimo segundo ano de Acaz, rei de Judá, Oseias, o filho de Elá, começou a reinar em Samaria sobre Israel: nove anos.
2 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत था, मगर उस सीमा तक नहीं, जैसा इस्राएल में उसके पहले के राजाओं ने किया था.
2 E ele fez aquilo que era mau à vista do SENHOR, mas não como os reis de Israel que foram antes dele.
3 अश्शूर के राजा शालमानेसर ने उस पर हमला कर दिया. होशिया को उसके अधीन, जागीरदार होकर उसे कर देना पड़ता था.
3 Contra ele subiu Salmaneser, rei da Assíria; e Oseias se tornou seu servo, e lhe dava presentes.
4 मगर अश्शूर के राजा को होशिया के एक षड़्‍यंत्र के विषय में मालूम हो गया. होशिया ने मिस्र देश के राजा सोअ से संपर्क के लिए अपने दूत भेजे थे, और उसने अपने ठहराए गए कर का भुगतान भी नहीं किया था, जैसा वह हर साल किया करता था. तब अश्शूर के राजा ने उसे बंदी बनाकर बंदीगृह में डाल दिया.
4 E o rei da Assíria achou conspiração em Oseias; porque ele havia enviado mensageiros a Sô, rei do Egito, e não trouxe presente algum ao rei da Assíria, como ele havia feito ano a ano; portanto, o rei da Assíria o encarcerou, e o trancafiou na prisão.
5 इसके बाद उसने सारी इस्राएल देश पर कब्जा किया, और तीन साल तक शमरिया नगर को अपनी अधीनता में रखा.
5 Então, o rei da Assíria subiu por toda a terra, e subiu para Samaria, e a sitiou três anos.
6 होशिया के शासन के नवें साल में अश्शूर के राजा ने शमरिया को अपने अधिकार में ले लिया. उसने इस्राएल जनता को बंदी बनाकर अश्शूर ले जाकर वहां हालाह और हाबोर क्षेत्र में बसा दिया. ये दोनों क्षेत्र मेदिया प्रदेश के गोज़ान नदी के तट पर स्थित हैं.
6 No nono ano de Oseias, o rei da Assíria tomou Samaria, e conduziu Israel para a Assíria, e os assentou em Hala e em Habor junto ao rio de Gozã, e nas cidades dos medos.
7 यह सब इसलिये हुआ कि इस्राएल वंशजों ने याहवेह, अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया; उस परमेश्वर के विरुद्ध, जिन्होंने उन्हें मिस्र के राजा फ़रोह की बंधुआई से मुक्त कराया था. उनमें पराए देवताओं के लिए भय आ गया था.
7 Pois assim foi, que os filhos de Israel haviam pecado contra o SENHOR seu Deus, o qual lhes tinha feito subir da terra do Egito, de debaixo da mão de Faraó, rei do Egito, e haviam temido outros deuses,
8 वे उन राष्ट्रों की प्रथाओं का पालन करने लगे थे, जिन जनताओं को याहवेह ने इस्राएल वंश के सामने से अलग कर दिया था. इसके अलावा वे इस्राएल के राजाओं द्वारा प्रचलित प्रथाओं का पालन करने लगे थे.
8 e andado nos estatutos dos pagãos, aos quais o SENHOR expulsou de diante dos filhos de Israel, e dos reis de Israel, os quais eles haviam feito.
9 इस्राएल के लोग याहवेह, उनके परमेश्वर के विरुद्ध गुप्‍त रूप से वह सब करते रहे, जो गलत था. उन्होंने अपने सारे नगरों में पहरेदारों के खंभों से लेकर गढ़नगर तक पूजा की जगहों को बनवाया.
9 E os filhos de Israel fizeram secretamente aquelas coisas que não eram retas, contra o SENHOR seu Deus, e edificaram para si lugares altos em todas as suas cidades, desde a torre dos atalaias, até a cidade fortificada.
10 उन्होंने हर एक ऊंची पहाड़ी पर और हर एक हरे पेड़ के नीचे अशेराह के खंभे खड़े किए.
10 E eles ergueram para si imagens e bosques em todo outeiro alto, e debaixo de toda árvore verde;
11 वे सारे पूजा स्थलों पर धूप जलाते थे, उन्हीं जनताओं के समान, जिन्हें याहवेह ने उनके सामने से हटाकर अलग किया था. इस्राएली प्रजा दुष्टता से भरे कामों में लगी रही, जिससे याहवेह का गुस्सा भड़क उठता था.
11 e ali queimaram incenso em todos os lugares altos, como fizeram os pagãos aos quais o SENHOR levou para longe deles; e operaram coisas malignas para provocar o SENHOR à ira;
12 वे मूर्तियों की सेवा-उपासना करते रहे, जिनके विषय में याहवेह ने उन्हें चेताया था, “तुम यह न करना.”
12 porque eles serviram aos ídolos, dos quais o SENHOR lhes havia dito: Vós não fareis esta coisa.
13 फिर भी याहवेह इस्राएल और यहूदिया को हर एक भविष्यद्वक्ता और दर्शी के द्वारा इस प्रकार चेतावनी देते रहेः “व्यवस्था के अनुसार अपनी बुराइयों से फिरकर मेरे आदेशों और नियमों का पालन करो, जिनका आदेश मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था, और जिन्हें मैंने भविष्यवक्ताओं, मेरे सेवकों के माध्यम से तुम तक पहुंचाया.”
13 Contudo, o SENHOR testificou contra Israel, e contra Judá, por intermédio de todos os profetas, e de todos os videntes, dizendo: Volvei-vos dos vossos caminhos maus, e guardeis os meus mandamentos e os meus estatutos, segundo toda a lei que ordenei aos vossos pais, e que enviei a vós por intermédio dos meus servos, os profetas.
14 मगर उन्होंने इसकी अवहेलना की, और अपने हृदय कठोर कर लिए; जैसा उनके पूर्वजों ने किया था, जिनकी याहवेह, उनके परमेश्वर में कोई श्रद्धा न थी.
14 Não obstante, eles não quiseram ouvir, mas endureceram o pescoço, como o pescoço dos seus pais, que não creram no SENHOR seu Deus.
15 उन्होंने याहवेह के नियमों का तिरस्कार किया और उस वाचा को तुच्छ माना, जो याहवेह ने उनके पूर्वजों के साथ स्थापित की थी. उन्होंने उन चेतावनियों पर ध्यान न दिया, जिनके द्वारा याहवेह ने उन्हें सचेत करना चाहा था. वे बेकार के कामों का अनुसरण करते-करते खुद भी बेकार बन गए, और अपने पड़ोसी राष्ट्रों के समान हो गए. इन्हीं राष्ट्रों के बारे में याहवेह ने उन्हें साफ़ आदेश दिया था: “उनका अनुसरण नहीं करना.”
15 E rejeitaram os seus estatutos, e o seu pacto que ele fez com os seus pais, e os seus testemunhos, os quais testificou contra eles; e seguiram a vaidade, e se tornaram vãos, e foram atrás dos pagãos que estavam ao seu redor, acerca dos quais o SENHOR lhes havia ordenado de que não deveriam fazer como eles.
16 उन्होंने याहवेह, अपने परमेश्वर के सभी आदेशों को त्याग दिया, और उन्होंने अपने लिए बछड़ों की धातु की मूर्तियां, हां, दो बछड़ों की मूर्तियां ढाल लीं. उन्होंने अशेराह को बनाया और आकाश की सारी शक्तियों और बाल देवता की उपासना की.
16 E eles abandonaram todos os mandamentos do SENHOR seu Deus, e fizeram para si imagens derretidas, dois bezerros, e fizeram um bosque, e adoraram todo o exército do céu, e serviram a Baal.
17 इसके बाद उन्होंने अपनी संतान को आग के बीच से होकर निकलने की प्रथा पूरी करने के लिए मजबूर किया. वे भावी कहते थे और जादू-टोना भी करते थे. उन्होंने स्वयं को वह सब करने के लिए समर्पित कर दिया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है. इससे उन्होंने याहवेह के क्रोध को भड़का दिया.
17 E eles fizeram com que os seus filhos e suas filhas passassem através do fogo, e usaram adivinhação e encantamento, e venderam-se para fazer o mal à vista do SENHOR, para provocá-lo à ira.
18 फलस्वरूप याहवेह इस्राएल पर बहुत ही क्रोधित हो गए, और उन्होंने इस्राएल को अपनी नज़रों से दूर कर दिया; सिवाय यहूदाह गोत्र के.
18 Portanto, o SENHOR ficou mui irado com Israel, e removeu-os da sua vista; não houve nenhum restante, senão a tribo de Judá.
19 यहूदिया ने भी याहवेह, अपने परमेश्वर के आदेशों का पालन नहीं किया. उसने उन्हीं प्रथाओं का अनुसरण किया, जिनको इस्राएल द्वारा शुरू किया गया था.
19 Além disso, Judá não guardou os mandamentos do SENHOR seu Deus, mas andou nos estatutos de Israel, os quais eles fizeram.
20 याहवेह ने इस्राएल के सारे वंशजों को त्याग दिया, उन्हें सताया, उन्हें लुटेरों को सौंप दिया, और अपनी दृष्टि से दूर कर दिया.
20 E o SENHOR rejeitou toda a semente de Israel, e os afligiu, e os entregou na mão de espoliadores, até que ele lhes lançou fora da sua vista.
21 जब याहवेह इस्राएल को दावीद के वंश से अलग कर चुके, इस्राएलियों ने नेबाथ के पुत्र यरोबोअम को राजा बनाकर प्रतिष्ठित किया. यरोबोअम ने इस्राएल से याहवेह का अनुसरण खत्म करवा दिया, और इस्राएल को अधम पाप के लिए उकसाया.
21 Porque ele rasgou Israel da casa de Davi; e eles fizeram de Jeroboão, o filho de Nebate, rei; e Jeroboão desviou Israel de seguir o SENHOR, e fê-los pecar um grande pecado.
22 इस्राएली प्रजा ने वे सारे पाप किए, जो यरोबोअम ने स्वयं किए थे. इन पापों से वे कभी दूर न हुए.
22 Porquanto os filhos de Israel andaram em todos os pecados de Jeroboão, os quais ele cometeu; deles não se apartaram;
23 तब याहवेह ने उन्हें अपनी दृष्टि से दूर कर दिया, जैसा उन्होंने भविष्यवक्ताओं, अपने सेवकों, के द्वारा पहले ही घोषित कर दिया था. तब इस्राएल वंशज अपने देश से अश्शूर को बंधुआई में भेज दिए गए, वे अब तक बंधुआई में ही हैं.
23 até que o SENHOR removeu Israel da sua vista, segundo ele tinha dito por intermédio de todos os seus servos, os profetas. Assim, Israel foi trasladado da sua própria terra para a Assíria até este dia.
24 अश्शूर के राजा ने बाबेल, कूथाह, अव्वा, हामाथ और सेफरवाइम से लोगों को लाकर शमरिया के नगरों में बसा दिया, जहां इसके पहले इस्राएल का रहना था. उन्होंने शमरिया को अपने अधिकार में ले लिया, और उसके नगरों में रहने लगे.
24 E o rei da Assíria trouxe homens de Babilônia, e de Cuta, e de Ava, e de Hamate, e de Sefarvaim, e os colocou nas cidades de Samaria, no lugar dos filhos de Israel; e eles tomaram posse de Samaria, e habitaram nas suas cidades.
25 उनके वहां रहने के शुरुआती सालों में उनके मन में याहवेह के प्रति भय था ही नहीं. तब याहवेह ने उनके बीच शेर भेज दिए, जिन्होंने उनमें से कुछ को अपना कौर बना लिया.
25 E assim foi no princípio da sua habitação ali, que eles não temiam o SENHOR; por isso o SENHOR enviou leões para o meio deles, os quais mataram a alguns deles.
26 इसके बारे में अश्शूर के राजा को सूचित किया गया: “जिन राष्ट्रों को आपने ले जाकर शमरिया के नगरों में बसाया है, उन्हें इस देश के देवता की विधि पता नहीं है, इसलिये उसने उनके बीच शेर भेज दिए हैं. अब देखिए वे प्रजा को मार रहे हैं, क्योंकि प्रजा को इस देश के देवता का पता नहीं है.”
26 Porquanto eles falaram ao rei da Assíria, dizendo: As nações que tu tens removido, e assentado nas cidades de Samaria, não conhecem o costume do Deus da terra; por isso ele tem enviado leões para o meio deles, e, eis que eles os matam porque eles não conhecem o costume do Deus da terra.
27 यह सुन अश्शूर के राजा ने यह आदेश दिया, “जिन पुरोहितों को बंधुआई में लाया गया है, उनमें से एक पुरोहित को वहां भेज दिया जाए, कि वह वहां जाकर वहीं रहा करे, और वहां बसे इन लोगों को उस देश के देवता की व्यवस्था की शिक्षा दे.”
27 Então, o rei da Assíria ordenou, dizendo: Levai para lá um dos sacerdotes que trouxestes de lá; e deixe-os ir e habite ali, e ensine-lhes o costume do Deus dessa terra.
28 तब शमरिया से निकले पुरोहितों में से एक पुरोहित बेथेल नगर में आकर निवास करने लगा, जो उन्हें याहवेह के प्रति भय रखने के विषय में शिक्षा देता था.
28 Então, um dos sacerdotes que eles haviam levado para Samaria veio e habitou em Betel, e ensinou-lhes como eles deveriam temer o SENHOR.
29 मगर हर एक राष्ट्र अपने-अपने देवताओं की मूर्तियां बनाता रहा, और उन्हें अपने-अपने नगरों के पूजा स्थलों में प्रतिष्ठित करता रहा; उन पूजा स्थलों पर, जो शमरिया के मूलवासियों द्वारा बनाए गए थे. यह वे उन सभी नगरों में करते गए, जहां वे बसते जा रहे थे.
29 Todavia, cada nação fazia os seus próprios deuses, e os colocava nas casas dos lugares altos que os samaritanos haviam feito, cada nação nas suas cidades nas quais habitavam.
30 जो लोग बाबेल से आए थे उन्होंने सुक्कोथ-बेनोथ की मूर्ति, कूथ से आए लोगों ने नेरगल की, हामाथ से बसे हुए विदेशियों ने आषिमा की,
30 E os homens de Babilônia fizeram Sucote-Benote, e os homens de Cute fizeram Nergal, e os homens de Hamate fizeram Asima;
31 अब्बी प्रवासियों ने निभाज़ और तारतक की; इसके अलावा सेफारवी प्रवासियों ने अपने बालकों को अद्राम्मेलेख और अन्‍नाम्मेलेख के लिए आग में बलि करने सेफरवाइम देवता की प्रथा चालू रखी.
31 e os aveus fizeram Nibaz e Tartaque, e os sefarvitas queimavam os seus filhos no fogo para Adrameleque e Anameleque, os deuses de Sefarvaim.
32 हां, उन्होंने भय के कारण याहवेह के लिए सभी प्रकार के लोगों में से पुरोहित भी चुन लिए. ये पुरोहित उनके लिए पूजा की जगहों पर बलि चढ़ाया करते थे.
32 Assim, eles temeram ao SENHOR, e fizeram para si, dos menores deles, sacerdotes dos lugares altos, os quais sacrificavam para eles nas casas dos lugares altos.
33 संक्षेप में, वे याहवेह के प्रति भय रखते हुए भी अपने-अपने राष्ट्र के उन देवताओं की उपासना करते रहे, जिन राष्ट्रों से लाकर वे यहां बसाए गए थे.
33 Eles temiam ao SENHOR, e serviam aos seus próprios deuses, segundo o costume das nações de onde haviam sido levados cativos.
34 आज तक वे अपनी-अपनी पहले की प्रथाओं में लगे हैं. वे न तो याहवेह के प्रति भय दिखाते हैं, न ही वे याहवेह द्वारा दी गई विधियों या आदेशों या नियमों या व्यवस्था का पालन करते हैं, जिनके पालन करने का आदेश याहवेह द्वारा याकोब के वंशों को दिया गया था, जिन्हें वह इस्राएल नाम से बुलाते थे,
34 Até este dia eles fazem segundo os costumes anteriores. Eles não temem ao SENHOR, nem fazem segundo os seus estatutos, ou segundo as suas ordenanças, ou segundo a lei e o mandamento que o SENHOR ordenou aos filhos de Jacó, a quem chamou de Israel;
35 जिनके साथ याहवेह ने वाचा स्थापित की थी, और उन्हें यह आदेश दिया था: “पराए देवताओं से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है और न ही आवश्यकता है उनके सामने झुकने की, न उन्हें बलि चढ़ाने की, और न उनकी सेवा-उपासना करने की.
35 com quem o SENHOR havia feito um pacto, e lhes incumbiu, dizendo: Vós não temereis outros deuses, nem vos curvareis a eles, nem os servireis, tampouco sacrificareis a eles.
36 हां, भय उस याहवेह के लिए रखो, जिन्होंने मिस्र देश से तुम्हें अद्धुत सामर्थ्य और बढ़ाई हुई भुजा से तुमको निकालकर यहां ले आए हैं. भय उन्हीं के प्रति बनाए रखो, वंदना के लिए उन्हीं के सामने झुको, और बलि उन्हें ही चढ़ाओ.
36 Porém o SENHOR, que vos fez subir da terra do Egito com grande poder e braço estendido, a ele temereis, e a ele adorareis, e a ele fareis sacrifício.
37 इसके अलावा जो विधियां, नियम, व्यवस्था और आदेश उन्होंने तुम्हारे लिए लिखवा दिए हैं, उन्हें तुम हमेशा पालन करते रहो. साथ ही, यह ज़रूरी नहीं कि तुम पराए देवताओं से डरो.
37 E os estatutos, e as ordenanças, e a lei, e o mandamento, o qual para vós escreveu, vós observareis para cumpri-los pela eternidade; e não temereis outros deuses.
38 तुम उस वाचा को न भूलना जो मैंने तुम्हारे साथ बांधी है और न पराए देवताओं का भय मानना.
38 E o pacto que tenho feito convosco, vós não esquecereis; nem temereis outros deuses.
39 तुम सिर्फ याहवेह अपने परमेश्वर का भय मानना. याहवेह ही तुम्हें तुम्हारे सारी शत्रुओं से छुटकारा दिलाएंगे.”
39 Porém, o SENHOR vosso Deus temereis; e ele vos livrará da mão de todos os vossos inimigos.
40 इतना सब होने पर भी उन्होंने याहवेह की बातों पर ध्यान न दिया, वे अपने पहले के आचरण पर ही चलते रहे.
40 Todavia eles não atentaram, mas fizeram segundo o seu costume anterior.
41 इन जातियों ने याहवेह का भय तो माना, मगर साथ ही वे अपनी गढ़ी हुई मूर्तियों की उपासना भी करते रहे. उनकी संतान भी यही करती रही. और उनके बाद उनकी संतान भी, जैसा जैसा उन्होंने अपने पिता को करते देखा, उन्होंने आज तक उसी के जैसा किया.
41 Assim, estas nações temiam o SENHOR, e serviam as suas imagens esculpidas, tanto os seus filhos, quanto os filhos dos seus filhos; como fizeram os seus pais, assim também fazem eles até este dia.

Ler em outra tradução

Comparar com outra

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar 2 Reis 17, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.