Isaías 30
पवित्र बाइबल (HIN2010) vs BKJ
1 यहोवा ने कहा, “मेरे इन बच्चों को देखो, ये मेरी बात नहीं मानते। ये योजनाएँ बनाते हैं किन्तु मेरी सहायता नहीं लेना चाहते। ये दूसरी जातियों के साथ समझौता करते हैं जबकि मेरी आत्मा उन समझौतों को नहीं चाहती। ये लोग अपने सिर पर पाप का बोझ बढ़ाते चले आ रहे हैं।
1 Ai dos filhos rebeldes, diz o SENHOR, que recebem conselho, mas não de mim; e que se cobrem com uma capa, porém não do meu Espírito, para que possam adicionar pecado a pecado.
2 ये बच्चे सहायता के लिये मिस्र की ओर चले जा रहे हैं, किन्तु ये मुझ से कुछ नहीं पूछते कि क्या ऐसा करना उचित है। उन्हें उम्मीद है कि फिरौन उन्हें बचा लेगा। वे चाहते हैं कि वे मिस्र उन्हें बचा ले।
2 Que caminham para ir ao sul, em direção ao Egito, e não têm buscado uma resposta de minha boca, para se fortalecerem na força de Faraó e para confiar na sombra do Egito!
3 “किन्तु मैं तुम्हें बताता हूँ कि मिस्र में शरण लेने से तुम्हारा बचाव नहीं होगा। मिस्र तुम्हारी रक्षा करने में समर्थ नहीं होगा।
3 Portanto, a força de Faraó será a sua vergonha e a confiança na sombra do Egito sua confusão.
4 तुम्हारे अगुआ सोअन में गये हैं और तुम्हारे राजदूत हानेस को चले गये हैं।
4 Porque seus príncipes estavam em Zoã e seus embaixadores chegaram a Hanes.
5 किन्तु उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। वे एक ऐसे राष्ट्र पर विश्वास कर रहे हैं जो उन्हें नहीं बचा पायेगी। मिस्र बेकार है, मिस्र कोई सहायता नहीं देगा। मिस्र के कारण उन्हें अपमानित और लज्जित होना पड़ेगा।”
5 Eles estavam todos envergonhados de um povo que não podia beneficiá-los, nem ser um socorro ou proveitoso, porém uma vergonha e também uma desonra.
6 दक्षिण के पशुओं के लिए दु:खद सन्देश:
6 A aflição dos animais do sul: para o interior de uma terra de dificuldade e angústia, de onde vem o leão velho e o jovem, a víbora e a flamejante serpente voadora. Eles carregarão suas riquezas sobre dorsos de jumentos novos, e seus tesouros sobre grupos de camelos, para um povo que não irá beneficiá-los.
7 मिस्र ही वह बेकार का देश है। मिस्र की सहायता बेकार है। इसलिये मैं मिस्र को एक ऐसा रहाब कहता हूँ जो निठल्ला पड़ा रहता है।
7 Porque os egípcios ajudarão em vão e sem obter resultados. Portanto, tenho eu clamado a este respeito: A força deles está sentada, imóvel.
8 अब इसे एक चिन्ह पर लिख दो ताकि सभी लोग इसे देख सकें। इसे एक पुस्तक में लिख दो। इन्हे अन्तिम दिनों के लिये लिख दो। ये बातें सुदूर भविष्य के साक्षी होंगी:
8 Agora vá, escreve isto perante eles em uma tábua e registra isto em um livro, para que fique para o tempo vindouro, para sempre e sempre;
9 ये लोग उन बच्चों के जैसे हैं जो अपने माता—पिता की बात नहीं मानते। वे झूठे हैं और यहोवा की शिक्षाओं को सुनना तक नहीं चाहते।
9 Que este é um povo rebelde, filhos mentirosos, filhos que não ouvirão a lei do SENHOR.
10 वे नबियों से कहा करते हैं, “हमें जो करना चाहिये, उनके बारे में दर्शन मत किया करो! हमें सच्चाई मत बताओ! हमसे ऐसी अच्छी अच्छी बातें कहो, जो हमें अच्छी लगे! हमारे लिये केवल अच्छी बातें ही देखो।
10 Os quais dizem aos videntes: Não vejam. E aos profetas: Não profetizem em nossa direção coisas corretas; falem para nós coisas suaves, profetizem enganos.
11 जो बातें सचमुच घटने को हैं, उन्हें देखना बन्द करो! हमारे रास्ते से हट जाओ! इस्राएल के उस पवित्र परमेश्वर के बारे में हमें बताना बन्द करो।”
11 Saiais vós para fora do caminho, desviai-vos para fora da vereda, fazei o Santo de Israel parar de estar diante de nós.
12 इस्राएल का पवित्र (परमेश्वर) कहता है, “तुम लोगों ने यहोवा से इस सन्देश को स्वीकार करने से मना कर दिया है। तुम लोग सहायता के लिये लड़ाई—झगड़ों और झूठ पर निर्भर रहना चाहते हो।
12 Por conseguinte, assim diz o Santo de Israel: Pelo fato de vós terdes desprezado esta palavra e confiado na opressão e perversidade, e permanecerdes nisto.
13 तुम क्योंकि इन बातों के लिए अपराधी हो, इसलिए तुम एक ऐसी ऊँची दीवार के समान हो जिसमें दरारें आ चुकी हैं। वह दीवार ढह जायेगी और छोटे—छोटे टुकड़ों में टूट कर ढेर हो जायेगी।
13 Portanto, esta iniquidade será para vós como uma rachadura, prestes a cair, estufando-se para fora em um alto muro, cujo desabamento ocorre de repente, em um instante.
14 तुम मिट्टी के उस बड़े बर्तन के समान हो जाओगे जो टूट कर छोटे—छोटे टुकड़ों में बिखर जाता है। ये टुकड़ें बेकार होते हैं। इन टुकड़ों से तुम न तो आग से जलता कोयला ही उठा सकते हो और न ही किसी जोहड़ से पानी।”
14 E ele quebrá-lo-á como o quebrar do vaso do oleiro, que é feito em pedaços; ele não poupará: de tal forma que não será encontrado no meio do que foi despedaçado um caco capaz de ser usado para pegar brasa de uma lareira, ou para retirar com isto água do poço.
15 इस्राएल का वह पवित्र, मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “यदि तुम मेरी ओर लौट आओ तो तुम बच जाओगे। यदि तुम मुझ पर भरोसा रखोगे तभी तुम्हें तुम्हारा बल प्राप्त होगा किन्तु तुम्हें शांत रहना होगा।”
15 Porque assim diz o Senhor DEUS, o Santo de Israel: Em retornar e descansar vós sereis salvos. Na quietude e na confiança estarão vossa força. E vós não quisestes.
16 तुम कहते हो, “नहीं, हमें घोड़ों की आवश्यकता है जिन पर चढ़ कर हम दूर भाग जायें!” यह सच है—तुम घोड़ों पर चढ़ कर दूर भाग जाओगे किन्तु शत्रु तुम्हारा पीछा करेगा और वह तुम्हारे घोड़ों से अधिक तेज़ होगा।
16 Porém, vós dissestes: Não; pois nós fugiremos sobre cavalos; portanto, vós fugireis, e nós cavalgaremos sobre o cavalo veloz. Portanto, aqueles que vos perseguem serão ligeiros.
17 एक शत्रु ललकारेगा और तुम्हारे हज़ारों लोग भाग खड़े होंगे। पाँच शत्रु ललकारेंगे और तुम्हारे सभी लोग उनके सामने से भाग जायेंगे। वहाँ तुम ऐसे ही अकेले बचे रह जाओगे, जैसे पहाड़ी पर लगा तुम्हारे झण्डे का डण्डा।
17 Mil fugirão quando da repreensão feita por um, à repreensão de cinco vós fugireis. Até que vós sejais deixados como um farol sobre o cume de um monte e como uma bandeira sobre uma colina.
18 यहोवा तुम पर अपनी करुणा दर्शाना चाहता है। यहोवा बाट जोह रहा है। यहोवा तुम्हें सुख चैन देने के लिए तैयार खड़ा है। यहोवा खरा परमेश्वर है और हर वह व्यक्ति जो यहोवा की सहायता की प्रतीक्षा में है, धन्य (आनन्दित) होगा।
18 E, portanto, o SENHOR esperará, para que Ele seja misericordioso consigo, e, portanto, Ele será exaltado, que Ele possa ter misericórdia de vós, porque o SENHOR é um Deus de justiça. Abençoados são todos os que esperam por Ele.
19 हाँ, हे सिय्योन पर्वत पर रहने वालो, हे यरूशलेम के निवासियों, तुम लोग रोते बिलखते नहीं रहोगे। यहोवा तुम्हारे रोने को सुनेगा और वह तुम पर दया करेगा। यहोवा तुम्हारी सुनेगा और वह तुम्हारी सहायता करेगा।
19 Porque o povo habitará dentro de Sião, em Jerusalém. Tu não chorarás mais. Ele será muito benigno para contigo à voz de teu choro. Quando Ele vier a ouvi-lo, Ele te responderá.
20 यद्यपि मेरा यहोवा परमेश्वर तुम्हें दु:ख और कष्ट दे सकता है ऐसे ही जैसे मानों वह ऐसा रोटी—पानी हो, जिसे तुम हर दिन खाते—पीते हो। किन्तु वास्तव में परमेश्वर तो तुम्हारा शिक्षक है, और वह तुमसे छिपा नहीं रहेगा। तुम स्वयं अपनी आँखों से अपने उस शिक्षक को देखोगे।
20 E, embora o Senhor vos dê o pão da adversidade e a água da aflição, teus professores, contudo, não serão removidos a um canto nunca mais, porém teus olhos verão os teus mestres.
21 तब यदि तुम बुरे काम करोगे और बुरा जीवन जीओगे (दाहिनी ओर अथवा बायीं ओर) तो तुम अपने पीछे एक आवाज़ को कहते सुनोगे, “खरी राह यह है। तुझे इसी राह में चलना है।”
21 E teus ouvidos escutarão uma palavra por trás de ti, dizendo: Este é o caminho, andai vós nele, quando vos virardes à direita e quando vos virardes à esquerda.
22 तुम्हारे पास चाँदी सोने से मढ़े मूर्ति हैं। उन झूठे देवों ने तुमको बुरा (पापपूर्ण) बना दिया है। लेकिन तुम उन झूठे देवों की सेवा करना छोड़ दोगे। तुम उन देवों को कूड़े कचरे और मैले चिथड़ों के समान दूर फेंक दोगे।
22 Vós também ireis profanar a cobertura de tuas imagens esculpidas, e o ornamento de tuas imagens fundidas de ouro. Tu as descartarás como se descarta um trapo de pano usado durante a menstruação. Tu dirás em direção a ela: Vai-te embora!
23 उस समय, यहोवा तुम्हारे लिये वर्षा भेजेगा। तुम खेतों में बीज बोओगे, और धरती तुम्हारे लिये भोजन उपजायेगी। तुम्हें भरपूर उपज मिलेगा। तुम्हारे पशुओं के लिए खेतों में भरपूर चारा होगा। तुम्हारे पशुओं के लिये वहाँ बड़ी—बड़ी चरागाहें होंगी।
23 Então, ele dará a chuva de tua semente, com a qual semearás a terra; e pão daquilo que cresce da terra; e isto será próspero e abundante; naquele dia o teu rebanho se alimentará em grandes pastos.
24 तुम्हारे मवेशियों और तुम्हारे गधों को जैसे चारे की आवश्यकता होगी, वह सब उन्हें मिलेगा। खाने की इतनी बहुतायत होगी कि तुम्हें अपने पशुओं के खाने के लिए भी फावड़ों और पंजों से चारा को फैलाना होगा।
24 Os bois, e os jumentinhos que lavram a terra comerão feno limpo, o qual tem sido joeirado com a pá e com a peneira.
25 हर पर्वत और पहाड़ियों पर पानी से भरी जलधाराएँ होंगी। ये बातें तब घटेंगी जब बहुत से लोग मर चुकेंगे और मीनारें ढह चुकेंगी।
25 E haverá sobre toda a alta montanha e sobre toda a alta colina, rios e córregos de águas no dia da grande matança, quando as torres cairão.
26 उस समय चाँद की चाँदनी सूरज की धूप सी उजली हो जायेगी। सूर्य का प्रकाश आज से सात गुणा अधिक उज्ज्वल हो जायेगा। सूर्य एक दिन में उतना प्रकाश देने लगेगा जितना वह पूरे सप्ताह में देता है। ये बातें उस समय घटेंगी जब यहोवा अपनी टूटे लोगों की मरहम पट्टी करेगा और सजा के कारण जो चोटें उन्हें आई हैं, उन्हें अच्छा करेगा।
26 Além disso, a luz da lua será como a luz do sol, e a luz do sol estará sete vezes mais forte, como a luz de sete dias, no dia em que o SENHOR enfaixar a ferida do seu povo e sarar o golpe de sua ferida.
27 देखो! दूर से यहोवा का नाम आ रहा है। उसका क्रोध एक ऐसी अग्नि के समान है जो धुएँ के काले बादलों से युक्त है। यहोवा का मुख क्रोध से भरा हुआ है। उसकी जीभ एक जलती हुई लपट जैसी है।
27 Eis que o nome do SENHOR vem de longe, queimando com sua ira, e a carga disto é pesada. Os lábios dele estão cheios de indignação, e sua língua como um fogo devorador.
28 यहोवा की साँस (आत्मा) एक ऐसी विशाल नदी के समान है जो तब तक चढ़ती रहती है, जब तक वह गले तक नहीं पहुँच जाती। यहोवा सभी राष्ट्रों का न्याय करेगा। यह वैसा ही होगा जैसे वह उन्हें विनाश की छलनी से छान डाले। यहोवा उनका नियन्त्रण करेगा। यह नियन्त्रण वैसा ही होगा, जैसे पशु पर नियन्त्रण पाने के लिए लगाम लगायी जाती है। वह उन्हें उनके विनाश की ओर ले जाएगा।
28 E sua respiração, como uma torrente transbordante, alcançará até a garganta, para peneirar as nações com a peneira de vaidade e haverá uma rédea nas mandíbulas do povo, levando-os a errar.
29 उस समय, तुम खुशी के गीत गाओगे। वह समय उन रातों के जैसा होगा जब तुम अपने उत्सव मनाना शुरु करते हो। तुम उन व्यक्तियों के समान प्रसन्न होओगे जो इस्राएल की चट्टान यहोवा के पर्वत पर जाते समय बांसुरी को सुनते हुए प्रसन्न होते हैं।
29 Vós tereis uma canção, como na noite em que uma solenidade santa é celebrada. E alegria de coração semelhante a quando alguém vai com uma flauta para vir ao monte do SENHOR, ao Poderoso de Israel.
30 यहोवा सभी लोगों को अपनी महान वाणी सुनने को विवश करेगा। यहोवा लोगों को क्रोध के साथ नीचे आती हुई अपनी शक्तिशाली भुजा देखने को विवश करेगा। यह भुजा उस महा अग्नि के समान होगी जो सब कुछ भस्म कर डालती है। यहोवा की शक्ति उस आंधी के जैसी होगी जो तेज़ वर्षा और ओलों के साथ आती है।
30 E o SENHOR fará sua gloriosa voz ser ouvida, e mostrará o relampejar do seu braço com a indignação de sua ira e com a chama de um fogo devorador, com dispersão, e tempestade, e pedras de granizo.
31 अश्शूर जब यहोवा की आवाज़ सुनेगा तो वह डर जायेगा। यहोवा लाठी से अश्शूर पर वार करेगा।
31 Porque por meio da voz do SENHOR os assírios serão derrubados, os quais golpeou com uma vara.
32 यहोवा अश्शूर को पीटेगा और यह पिटाई ऐसी होगी जैसे कोई नगाड़ों और वीणाओं पर संगीत बजा रहा हो। यहोवा अपने शक्तिशाली भुजा (शक्ति) से अश्शूर को पराजित करेगा।
32 E, em todo lugar onde a liderança estabelecida vier a passar, a qual o SENHOR fará repousar sobre ele, isto ocorrerá com tamborins e harpas. E nas batalhas agitadas ele lutará com isto.
33 तोपेत को बहुत पहले से ही तैयार कर लिया गया है। राजा के लिये यह तैयार है। यह भट्टी बहुत गहरी और बहुत चौड़ी बनायी गयी है। वहाँ लकड़ी का एक बहुत बड़ा ढेर और आग मौजूद है। यहोवा की आत्मा जलती हुई गंधक की नदी के रुप में आयेगी और इसे भस्म कर के नष्ट कर देगी।
33 Para Tofete está decretado há muito tempo. Sim, para o rei isto está preparado. Ele tem feito isto profundo e largo. A pira daquele lugar é fogo e muita madeira. O sopro do SENHOR, como uma torrente de enxofre, fará incendiá-lo.
Atalhos do teclado
- Capítulo anterior←
- Próximo capítulo→
- Versículo anteriork
- Próximo versículoj
- Limpar seleçãoEsc
- Esta ajuda?
Estude este capítulo no WhatsApp
Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Isaías 30, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.