2 Crônicas 31
पवित्र बाइबल (HIN2010) vs BKJ
1 फसह पर्व का उत्सव पूरा हुआ। इस्राएल के जो लोग फसह पर्व के लिये यरूशलेम में थे, वे यहूदा के नगरों को चले गए। तब उन्होंने पत्थर की उन मूर्तियों को ध्वस्त किया जो उन नगरों में थी। उन पत्थर की मूर्तियों का पूजन असत्य देवताओं के रूप में होता था। उन लोगों ने अशेरा के स्तम्भों को भी काट डाला और उन्होंने उन उच्चस्थानों और वेदियों को भी तोड़ा डाला जो बिन्यामीन और यहूदा के पूरे देशों में थे। लोगों ने एप्रैम और मनश्शे के क्षेत्र में भी वही किया। लोगों ने यह तब तक किया जब तक उन्होंने असत्य देवाताओं की पूजा की सभी चीज़ों को नष्ट नहीं कर दिया। तब सभी इस्राएली अपने नगरों को घर लौट गए।
1 Ora, quando tudo isso estava terminado, todo o Israel que esteve presente saiu para as cidades de Judá, e quebrou as imagens em pedaços, e cortou os bosques, e lançou abaixo os lugares altos e os altares de todo o Judá e Benjamim, em Efraim e também em Manassés, até que destruíram por completo todos eles. Então, todos os filhos de Israel retornaram, cada homem à sua possessão, às suas próprias cidades.
2 राजा हिजकिय्याह ने फिर याजकों और लेवीवंशियों को समूहों में बाँटा और प्रत्येक समूह को अपना विशेष कार्य करना होता था। अत: राजा हिजकिय्याह ने उन समूहों को अपना कार्य फिर से आरम्भ करने को कहा। अत: याजकों और लेवीवंशियों का फिर से होमबलि और मेलबलि चढ़ाने का काम था। उन का काम मन्दिर में सेवा करना, गाना और यहोवा के भवन के द्वार पर परमेश्वर की स्तुति करना था।
2 E Ezequias indicou as turmas dos sacerdotes e dos levitas segundo as suas turmas, cada homem de acordo com o seu serviço, os sacerdotes e os levitas para as ofertas queimadas e para as ofertas de paz, para ministrarem, e para darem graças, e para louvarem nos portões das tendas do SENHOR.
3 हिजकिय्याह ने अपने पशुओं में से कुछ को होमबलि के लिये दिया। ये पशु प्रतिदिन प्रात: और सन्ध्या को होमबलि के लिये प्रयोग में आते थे। ये पशु सब्त के दिनों में और नवचन्द्र के समय और अन्य विशेष उत्सवों पर दी जाती थीं। यह वैसे ही किया जाता था जैसा यहोवा की व्यवस्था में लिखा है।
3 Também estabeleceu a porção da fazenda do rei para as ofertas queimadas, a saber; para as ofertas queimadas da manhã e da tarde, e para as ofertas queimadas dos shabats, e das luas novas, e para as festas marcadas; como está escrito na lei do SENHOR.
4 हिजकिय्याह ने यरूशलेम में रहने वाले लोगों को आदेश दिया कि जो हिस्सा याजकों और लेवीवंशियों का है वह उन्हें दें। तभी याजक और लेवीवंशी पूरे समय अपने को यहोवा के नियम के अनुसार दे सकते हैं।
4 Além disso, ele ordenou ao povo que habitava em Jerusalém que desse a porção dos sacerdotes e dos levitas, para que eles pudessem se dedicar à lei do SENHOR.
5 देश के चारों ओर के लोगों ने इस आदेश के बारे में सुना। अत: इस्राएल के लोगों ने अपने अन्न, अंगूर, तेल, शहद और जो कुछ भी वे अपने खेतों में उगाते थे उन सभी फसलों का पहला भाग दिया। वे स्वेच्छा से इन सभी चीजों का दसवाँ भाग लाए।
5 E tão logo o mandamento se espalhou, os filhos de Israel trouxeram em abundância as primícias do grão, vinho, e azeite, e do mel, e de tudo o que crescia no campo; e o dízimo de todas as coisas trouxeram eles em abundância.
6 इस्राएल और यहूदा के लोग जो यहूदा के नगरों में रहते थे, अपने पशुओं और भेड़ों का दसवाँ भाग भी लाए। वे उन चीज़ों का दसवाँ भाग भी लाए जो उस विशेष स्थान में रखी जाती थी जो केवल यहोवा के लिये था। वे उन सभी चीज़ों को अपने यहोवा, परमेश्वर के लिय ले कर आए। उन्होंने उन सभी चीज़ों को ढेरों में रखा।
6 E acerca dos filhos de Israel e de Judá, que habitavam nas cidades de Judá, eles também trouxeram o dízimo dos bois e das ovelhas, e o dízimo das coisas santas as quais foram consagradas ao SENHOR seu Deus, e as depositaram em montões.
7 लोगों ने तीसरे महीने (मई/जून) में अपनी चीज़ों के संग्रह को लाना आरम्भ किया और उन्होंने संग्रह का लाना सातवें महीने (सित्मबर/अक्टूबर) में पूरा किया।
7 No terceiro mês eles começaram a lançar o fundamento dos montões, e as terminaram no sétimo mês.
8 जब हिजकिय्याह और प्रमुख आए तो उन्होंने संग्रह की गई चीज़ों के ढेरों को देखा। उन्होंने यहोवा की स्तुति की और इस्राएल के लोगों अर्थात् यहोवा के लोगों की प्रशंसा की।
8 E quando vieram Ezequias e os príncipes, e vendo aqueles montões, bendisseram ao SENHOR e ao seu povo Israel.
9 तब हिजकिय्याह ने याजकों और लेवीवंशियों से ढेरों के सम्बन्ध में पूछा।
9 Então, Ezequias questionou os sacerdotes e os levitas acerca dos montões.
10 सादोक परिवार के मुख्य याजक अजर्याह ने हिजकिय्याह से कहा, “क्योंकि लोगों ने भेंटों को यहोवा के मन्दिर में लाना आरम्भ कर दिया है अत: हम लोगों के पास खाने के लिये बहुत अधिक है। हम लोगों ने पेट भर खाया और अभी तक हम लोगों के पास बहुत बचा है! यहोवा ने अपने लोगों को सच में आशीष दी है। इसलिये हम लोगों के पास यह सब बचा है।”
10 E Azarias, o sumo sacerdote da casa de Zadoque respondeu-lhe: Como o povo começou a trazer as ofertas para dentro da casa do SENHOR, temos tido o suficiente para comer, e temos deixado sobra; porque o SENHOR tem abençoado o seu povo; e tem sobrado esta grande provisão.
11 तब हिजकिय्याह ने याजकों को आदेश दिया कि वे यहोवा के मन्दिर में भण्डार गृह तैयार रखें। अत: यह किया गया।
11 Então, Ezequias ordenou que se preparassem câmaras na casa do SENHOR; e eles as prepararam,
12 तब याजक भेंटे दशमांश और अन्य वस्तुएं लाए जो केवल यहोवा को दी जानी थीं। वे सभी संग्रह की गई चीज़ें मन्दिर के भण्डारगृहों में रख दी गई। लेवीवंशी कोनन्याह सभी संग्रह की गई चीजों का अधीक्षक था। शिमी उन चीज़ों का उपाधीक्षक था। शिमी कोनन्याह का भाई था।
12 e trouxeram fielmente as ofertas e os dízimos e as coisas consagradas; sobre as quais Conanias, o levita, era governador, e Simei, o seu irmão, era o próximo.
13 कोनन्याह और उसका भाई इन व्यक्तियों के निरीक्षक थे: अहीएल, अजज्याह, नहत, असाहेल, यरीमेत, योजाबाद, एलीएल, यिस्मक्याह, महत और बनायाह। राजा हिजकिय्याह और यहोवा के मन्दिर का अधीक्षक अधिकारी अजर्याह ने उन व्यक्तियों को चुना।
13 E Jeiel, e Azarias, e Naate, e Asael, e Jerimote, e Jozabade, e Eliel, e Ismaquias, e Maate, e Benaia eram supervisores sob a mão de Conanias, e Simei, o seu irmão, sob o comando de Ezequias, o rei, e Azarias, o soberano da casa de Deus.
14 कोरे उन भेंटों का अधीक्षक था जिन्हें लोग स्वेच्छा से यहोवा को चढ़ाते थे। वह उन संग्रहों को देने का उत्तरदायी था जो यहोवा को चढ़ाये जाते थे और वह उन उपहारों को वितरित करने का उत्तरदायी था जो यहोवा के लिये पवित्र बनाई जाती थीं। कोरे पूर्वी द्वार का द्वारपाल था। उसके पिता का नाम यिम्ना था जो लेवीवंशी था।
14 E Coré, o filho de Imna, o levita, o porteiro do lado leste, estava sobre as ofertas voluntárias a Deus, para distribuir as oblações do SENHOR, e as coisas santíssimas.
15 एदेन, मिन्यामीन, येशू, शमायाह, अमर्याह और शकन्याह कोरे की सहायता करते थे। वे लोग ईमानदारी से उन नगरों में सेवा करते थे जहाँ याजक रहते थे। वे संग्रह की गई चीज़ों को हर एक याजकों के समूह में उनके सम्बन्धियों को देते थे। वे वही चीज़ें, अधिक या कम महत्व के हर व्यक्ति को देते थे।
15 E próximo a ele estavam Éden, e Miniamim, e Jesuá, e Semaías, Amarias, e Secanias, nas cidades dos sacerdotes, nos seus ofícios designados, para dar aos seus irmãos, segundo as suas turmas, tanto aos grandes como aos pequenos;
16 ये लोग संग्रह की हुई चीज़ों को तीन वर्ष के लड़के और उससे अधिक उम्र के उन लड़कों को भी देते थे जिनका नाम लेवीवंश के इतिहास में होता था। इन सभी पुरुषों को यहोवा के मन्दिर में अपनी नित्य सेवाओं को करने के लिये जाना होता था जिनको करना उनका उत्तरदायित्व था। लेवीवंशियों के हर एक समूह का अपना उत्तरदायित्व था।
16 além dos que estavam contados pelas genealogias dos homens, da idade de três anos para cima, a todos os que entravam na casa do SENHOR, a sua porção diária, pelo seu ministério nas suas guardas, segundo as suas turmas;
17 याजकों को संग्रह का उनका हिस्सा दिया जाता था। यह परिवार के क्रम से वैसे ही किया जाता था जैसे वे अपने परिवार इतिहास में लिखे रहते थे। बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के लेवीवंशियों को संग्रह का उनका हिस्सा दिया जाता था। यह उनके उत्तरदायित्व और वर्ग के अनुसार किया जाता था।
17 tanto à genealogia dos sacerdotes, segundo a casa dos seus pais, e dos levitas, de vinte anos de idade em diante, nos seus encargos, segundo as suas turmas;
18 लेविवंशियों के बच्चे, पत्नियाँ, पुत्र तथा पुत्रियाँ भी संग्रह का अपना हिस्सा पाते थे। यह उन सभी लेवीवंशियों के लिये किया जाता था जो परिवार के इतिहास में अंकित थे। यह इसलिये हुआ कि लेवीवंशी अपने को पवित्र और सेवा के लिये तैयार रखने में दृढ़ विश्वास रखते थे।
18 e à genealogia de todos os seus pequenos, as suas esposas, e os seus filhos, e as suas filhas, por toda a congregação; porque no seu ofício designado eles se santificavam nas coisas consagradas;
19 याजक हारून के कुछ वंशजों के पास कुछ कृषि योग्य खेत नगर के समीप वहाँ थे जहाँ लेवीवंशी रहते थे और हारून के वंशजों में से कुछ नगरों में भी रहते थे। उन नगरों में से हर एक में हारून के इन वंशजों को संग्रह का हिस्सा देने के लिये व्यक्ति नामांकन द्वारा चुने जाते थे। पुरुष तथा वे सभी जिनका नाम लेवीवंश के इतिहास में था सभी संग्रह का हिस्सा पाते थे।
19 também para os filhos de Arão, os sacerdotes, os quais estavam nos campos dos arredores das cidades, em cada uma das várias cidades, os homens que foram designados por nome, para dar porções a todos os homens entre os sacerdotes, e a todos que eram considerados pelas genealogias entre os levitas.
20 इस प्रकार राजा हिजकिय्याह ने पूरे यहूदा में वे सब अच्छे कार्य किये। उसने वही किया जो यहोवा, उसके परमेश्वर की दृष्टि में अच्छा, ठीक और विश्वास योग्य था।
20 E assim fez Ezequias em todo o Judá, e operou aquilo que era bom, e reto e verdadeiro diante do SENHOR seu Deus.
21 उसने जो भी कार्य परमेश्वर के मन्दिर की सेवा में, नियमों व आज्ञाओं का पालन करने में और अपने परमेश्वर का अनुसरण करने में किये उसमें उसे सफलता मिली। हिजकिय्याह ने ये सभी कार्य अपने पूरे हृदय से किया।
21 E em toda obra que ele começou no serviço da casa de Deus, e na lei, e nos mandamentos, para buscar o seu Deus, ele o fez de todo o seu coração, e prosperou.
Atalhos do teclado
- Capítulo anterior←
- Próximo capítulo→
- Versículo anteriork
- Próximo versículoj
- Limpar seleçãoEsc
- Esta ajuda?
Estude este capítulo no WhatsApp
Peça à IA da Bíblia Fala para explicar 2 Crônicas 31, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.