1 Reis 11
पवित्र बाइबल (HIN2010) vs BKJ
1 राजा सुलैमान स्त्रियों से प्रेम करता था। वह बहुत सी ऐसी स्त्रियों से प्रेम करता था जो इस्राएल राष्ट्र की नहीं थीं। इनमें फ़िरौन की पुत्री, हित्ती स्त्रियाँ और मोआबी, अम्मोनी, एदोमी और सीदोनी स्त्रियाँ थीं।
1 O rei Salomão, porém, amou muitas mulheres estrangeiras, além da filha de Faraó, mulheres dos moabitas, amonitas, edomitas, sidônios, e dos heteus;
2 बीतें समय में यहोवा ने इस्राएल के लोगों से कहा था, “तुम्हें अन्य राष्ट्रों की स्त्रियों से विवाह नहीं करना चाहिये। यदि तुम ऐसा करोगे तो वे लोग तुम्हें अपने देवताओं का अनुसरण करने के लिये बाध्य करेंगी।” किन्तु सुलैमान उन स्त्रियों के प्रेम पाश में पड़ा।
2 das nações acerca das quais o SENHOR disse aos filhos de Israel: A elas não entrareis, tampouco elas entrarão a vós; porquanto, certamente, elas desviarão o vosso coração atrás dos seus deuses. Salomão se apegou a estas em amor.
3 सुलैमान की सात सौ पत्नियाँ थीं। (ये सभी स्त्रियाँ अन्य राष्ट्रों के प्रमुखों की पुत्रियाँ थीं।) उसके पास तीन सौ दासियाँ भी थीं जो उसकी पत्नियों के समान थीं। उसकी पत्नियों ने उसे परमेश्वर से दूर हटाया।
3 E ele teve setecentas esposas, princesas, e trezentas concubinas; e as suas esposas desviaram o seu coração.
4 जब सुलैमान बूढ़ा हुआ तो उसकी पत्नियाँ ने उससे अन्य देवताओं का अनुसरण कराया। सुलैमान ने उसी प्रकार पूरी तरह यहोवा का अनुसरण नहीं किया जिस प्रकार उसके पिता दाऊद ने किया था।
4 Porquanto, sucedeu, quando Salomão era idoso, que as suas esposas desviaram o seu coração atrás de outros deuses; e o seu coração não foi perfeito diante do SENHOR seu Deus, como foi o coração de Davi, o seu pai.
5 सुलैमान ने अशतोरेत की पूजा की। यह सीदोन के लोगों की देवी थी। सुलैमान मिल्कोम की पूजा करता था। यह अम्मोनियों का घृणित देवता था।
5 Porque Salomão foi atrás de Astarote, a deusa dos sidônios, e atrás de Milcom, a abominação dos amonitas.
6 इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के प्रति अपराध किया। सुलैमान ने यहोवा का अनुसरण पूरी तरह उस प्रकार नहीं किया जिस प्रकार उसके पिता दाऊद ने किया था।
6 E Salomão fez o mal à vista do SENHOR, e não seguiu inteiramente o SENHOR, como fez Davi, o seu pai.
7 सुलैमान ने कमोश की पूजा के लिये स्थान बनाया। कमोश मोआबी लोगों की घृणास्पद देवमूर्ति धी। सुलैमान ने उसके उच्चस्थान को यरूशलेम से लगी पहाड़ी पर बनाया। मोलेक का उच्चस्थान भी बनाया। सुलैमान ने उसी पहाड़ी पर मोलेक अम्मोनी लोगों की घृणास्पद देवमूर्ति थी।
7 Então, Salomão edificou um lugar alto para Quemós, a abominação de Moabe, no outeiro que está diante de Jerusalém, e para Moloque, a abominação dos filhos de Amom.
8 तब सुलैमान ने अन्य देशों की अपनी सभी पत्नियों के लिये वही किया। उसकी पत्नियाँ सुगन्धि जलाती थीं और अपने देवताओं को बलि—भेंट करती थीं।
8 E, de igual modo, ele fez para todas as suas esposas estrangeiras, as quais queimavam incenso e sacrificavam para os seus deuses.
9 सुलैमान यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर का अनुसरण करने से दूर हट गया। अत: यहोवा, सुलैमान पर क्रोधित हुआ। यहोवा सुलैमान के पास दो बार आया जब वह छोटा था।
9 E o SENHOR ficou irado com Salomão, porque o seu coração foi desviado do SENHOR Deus de Israel, o qual lhe havia aparecido duas vezes,
10 यहोवा ने सुलैमान से कहा कि तुम्हें अन्य देवताओं का अनुसरण नहीं करना चाहिये। किन्तु सुलैमान ने यहोवा के आदेश का पालन नहीं किया।
10 e acerca disto lhe havia ordenado, que não deveria andar após outros deuses; no entanto, ele não guardou aquilo que o SENHOR lhe ordenou.
11 इसलिये यहोवा ने सुलैमन से कहा, “तुमने मेरे साथ की गई अपनी वाचा को तोड़ना पसन्द किया है। तुमने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया है। अत: मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुमसे तुम्हारा राज्य छीन लूँगा। मैं इसे तुम्हारे सेवकों में से एक को दूँगा।
11 Porquanto o SENHOR disse a Salomão: Visto que isto se deu contigo, e não guardaste o meu pacto e os meus estatutos, os quais te ordenei, certamente rasgarei o reino de ti, e o darei ao teu servo.
12 किन्तु मैं तुम्हारे पिता दाऊद से प्रेम करता था। इसलिये जब तक तुम जीवित हो तब तक मैं तुम्हारा राज्य नहीं लूँगा। मैं तब तक प्रतीक्षा करूँगा जब तक तुम्हारा पुत्र राजा नहीं बन जाता । तब मैं उससे इसे लूँगा।
12 Não obstante, nos teus dias isto não farei por causa de Davi, o teu pai; mas o rasgarei da mão do teu filho.
13 तो भी मैं तुम्हारे पुत्र से सारा राज्य नहीं छीनूँगा। मैं उसे एक परिवार समूह पर शासन करने दूँगा। यह मैं दाऊद के लिये करूँगा। वह एक अच्छा सेवक था और यह मैं अपने चुने हुये नगर यरूशलेम के लिये भी करूँगा।”
13 Todavia não rasgarei todo o reino; mas darei uma tribo ao teu filho, por causa de Davi, o meu servo, e por causa de Jerusalém, a qual tenho escolhido.
14 उस समय यहोवा ने एदोमी हदद को सुलैमान का शत्रु बनाया। हदद एदोम के राजा के परिवार से था।
14 E o SENHOR levantou um adversário para Salomão; Hadade, o edomita, ele era da semente do rei em Edom.
15 यह इस प्रकार घटित हुआ। कुछ समय पहले दाऊद ने एदोम को हराया था। योआब दाऊद की सेना का सेनापति था। योआब एदोम में मरे व्यक्तियों को दफनाने गया। तब योआब ने वहाँ जीवित सभी व्यक्तियों को मार डाला।
15 Porque sucedeu, quando Davi esteve em Edom, e Joabe, o capitão do exército, havia subido para sepultar os mortos, depois de ele ter ferido todo macho em Edom;
16 योआब और सारे इस्राएली एदोम में छ: महीने तक ठहरे। उस समय के बीच उन्होंने एदोम के सभी पुरुषों को मार डाला।
16 (por seis meses Joabe permaneceu ali com todo o Israel, até ter destruído todos os machos em Edom);
17 किन्तु उस समय हदद अभी एक किशोर ही था। अतः हदद मिस्र को भाग निकला। उसके पिता के कुछ सेवक उसके साथ गए।
17 que Hadade fugiu, ele e alguns edomitas dos servos dos seus pais consigo, para entrarem no Egito; Hadade sendo ainda uma pequena criança.
18 उन्होंने मिद्यान को छोड़ा और वे परान को गए। वे मिस्र के राजा फ़िरौन के पास गये और उससे सहायता माँगी। फ़िरौन ने हदद को एक घर और कुछ भूमि दी। फ़िरौन ने उसे सहायता भी दी और उसे खाने के लिये भोजन दिया।
18 E eles se levantaram de Midiã, e vieram a Parã; e tomaram consigo homens de Parã, e vieram ao Egito, até Faraó, rei do Egito; o qual lhe deu uma casa, e lhe determinou provisões, e lhe deu terra.
19 फ़िरौन ने हदद को बहुत पसन्द किया। फ़िरौन ने हदद को एक पत्नी दी, स्त्री फ़िरौन की साली थी। (फ़िरौन की पत्नी तहपनेस थी।)
19 E Hadade achou grande favor à vista de Faraó, de modo que ele lhe deu por esposa a irmã da sua própria esposa, a irmã de Tafnes, a rainha.
20 अत: तहपनेस की बहन हदद से ब्याही गई। उनका एक पुत्र गनूबत नाम का हुआ। रानी तहपनेस ने गनूबत को अपने बच्चों के साथ फ़िरौन के महल में बड़ा होने दिया।
20 E a irmã de Tafnes lhe gerou Genubate, o seu filho, ao qual Tafnes amamentou na casa de Faraó; e Genubate esteve na casa de Faraó, entre os filhos de Faraó.
21 मिस्र में हदद ने सुना कि दाऊद मर गया। उसने यह भी सुना कि सेनापति योआब मर गया। इसलिए हदद ने फ़िरौन से कहा, “मुझे अपने देश में अपने घर वापस लौट जाने दे।”
21 E, quando Hadade ouviu, no Egito, que Davi dormira com os seus pais, e que Joabe, o capitão do exército, estava morto, Hadade disse a Faraó: Deixa-me partir, para que possa seguir ao meu próprio país.
22 किन्तु फ़िरौन ने उत्तर दिया, “मैंने तुम्हें सारी चीज़, जिनकी तुम्हें यहाँ आवश्यकता है, दी है! तुम अपने देश में वापस क्यों जाना चाहते हो”
22 Então, Faraó lhe disse: Mas o que te faltou comigo, para que procures ir para o teu próprio país? E ele respondeu: Nada; todavia deixa-me ir, de qualquer forma.
23 यहोवा ने दूसरे व्यक्ति को भी सुलैमान के विरुद्ध शत्रु बनाया। यह व्यक्ति एल्यादा का पुत्र रजोन थ। रजोन अपने स्वामी के यहाँ से भाग गया था। उसका स्वामी सोबा का राजा हददेजेर था।
23 E Deus lhe levantou um outro adversário, Rezom, o filho de Eliada, o qual fugiu do seu senhor, Hadadezer, rei de Zobá.
24 दाऊद ने जब सोबा की सेना को हरा दिया तब उसके बाद रजोन ने कुछ व्यक्तियों को इकट्ठा किया और एक छोटी सेना का प्रमुख बन गया। रजोन दमिश्क गया और वहीं ठहरा। रजोन दमिश्क का राजा हो गया।
24 E ele reuniu consigo homens, e se tornou capitão sobre um bando, quando Davi matou os de Zobá; e eles foram para Damasco, e nela habitaram, e reinaram em Damasco.
25 रजोन अराम पर शासन करता था। रजोन इस्राएल से घृणा करता थ, इसलिये सुलैमान जब तक जीवित रहा वह पूरे समय इस्राएल का शत्रु बना रहा। रजोन और हदद ने इस्राएल के लिये बड़ी परेशानियाँ उतपन्न कीं।
25 E ele foi um adversário para Israel todos os dias de Salomão, além do mal que Hadade fez; e ele detestou Israel, e reinou sobre a Síria.
26 नबात का पुत्र यारोबाम सुलैमान के सेवकों में से एक था। यारोबाम एप्रैम परिवार समूह से था। वह सरेदा नगर का था। यारोबाम की माँ का नाम सरूयाह था। उसका पिता मर चुका था। वह राजा के विरुद्ध हो गया।
26 E Jeroboão, o filho de Nebate, um efrateu de Zereda, servo de Salomão, cuja mãe tinha o nome de Zeruia, uma viúva, também levantou a sua mão contra o rei.
27 यारोबाम राजा के विरुद्ध क्यों हुआ इसकी कहानी यह है: सुलैमान मिल्लो बन रहा था और अपने पिता दाऊद के नगर की दीवार को दृढ़ कर रहा था।
27 E esta era a causa pela qual ele levantou a sua mão contra o rei: Salomão edificou Milo, e reparou as brechas da cidade de Davi, o seu pai.
28 यारोबाम एक बलवान व्यक्ति था। सुलैमान ने देखा कि यह युवक एक अच्छा श्रमिक है। इसलिये सुलैमान ने उसे यूसुफ के परिवार समूह के श्रमिकों का अधिकारी बना दिया।
28 E o homem Jeroboão era um homem poderoso e valente; e Salomão, vendo no moço que ele era industrioso, fez dele governante sobre todo o encargo da casa de José.
29 एक दिन यारोबाम यरूशलेम के बाहर यात्रा कर रहा था। शीलो का अहिय्याह नबी उससे सड़क पर मिला। अहिय्याह एक नया अंगरखा पहने था। ये दोनों व्यक्ति देश में अकेले थे।
29 E sucedeu, naquele tempo, quando Jeroboão saiu de Jerusalém, que o profeta Aías, o silonita, encontrou-lhe no caminho; e ele havia se vestido com uma vestimenta nova; e os dois estavam a sós no campo;
30 अहिय्याह ने अपना नया अंगरखा लिया और इसे बारह टुकड़ों मे फाड़ डाला।
30 e Aías tomou a vestimenta nova que estava sobre ele, e a rasgou em doze pedaços;
31 तब अहिय्याह ने यारोबाम से कहा, “इस अंगरखा के दस टुकड़े तुम अपने लिये ले लो। यहोवा इस्राएल का परमेश्वर कहता है: ‘मैं सुलैमान से राज्य को छीन लूँगा और मैं परिवार समूहों में से दस को, तुम्हें दूँगा
31 e ele disse a Jeroboão: Toma para ti dez pedaços, porque assim diz o SENHOR, o Deus de Israel: Eis que rasgarei o reino da mão de Salomão, e darei dez tribos para ti;
32 और मैं दाऊद के परिवार को केवल एक परिवार समूह पर शासन करने दूँगा। मैं उन्हें केवल इस समूह को लेने दूँगा। मैं यह अपने दाऊद और यरूशलेम के लिये ऐसा करने दूँगा। यरूशलेम वह नगर है जिसे मैंने सारे इस्राएल के परिवार समूह से चुना है।
32 (mas ele terá uma tribo por causa do meu servo Davi, e por causa de Jerusalém, a cidade que tenho escolhido de todas as tribos de Israel);
33 मैं सुलैमान से राज्य ले लूँगा क्योंकि उसने मेरा अनुसरण करना छोड़ दिया। वह सीदोनी देवमूर्ती अश्तोरेत की पूजा करता है। वह अश्तोरेत, सीदोनी देवता, मोआबी देवता कमोश और अम्मोनी देवता मिल्कोम की पूजा करता है। सुलैमान ने सच्चे और अच्छे कामों को करना छोड़ दिया है। वह मेरे नियमों और आदेशों का पालन नहीं करता। वह उस प्रकार नहीं रहता जिस प्रकार उसका पिता दाऊद रहता था।
33 porque eles me abandonaram, e adoraram Astarote, a deusa dos sidônios, Quemós, o deus dos moabitas, e Milcom, o deus dos filhos de Amom, e não andaram nos meus caminhos, para fazerem aquilo que é certo aos meus olhos, e para guardar os meus estatutos e os meus juízos, como fez Davi, o seu pai.
34 इसलिये मैं राज्य को सुलैमान के परिवार से ले लूँगा। किन्तु मैं सुलैमान को उसके शेष जीवन भर उनका शासक रहने दूँगा। यह मैं अपने सेवक दाऊद के लिये करूँगा। मैंने दाऊद को इसलिये चुना था कि वह मेर सभी आदेशों नियमों का पालन करता था।
34 Todavia não retirarei o reino inteiro da sua mão; mas farei dele príncipe todos os dias da sua vida por causa do meu servo Davi, a quem escolhi, porque ele guardou os meus mandamentos e os meus estatutos;
35 किन्तु मैं उसके पुत्र से राज्य ले लूँगा और यारोबाम मैं तुम्हें दस परिवार समूह पर शासन करने दूँगा।
35 no entanto, removerei o reino da mão do seu filho, e darei a ti, a saber, dez tribos.
36 मैं सुलैमान के पुत्र को एक परिवार समूह पर शासन करते हुए रहने दूँगा। मैं इसे इसलिए करूँगा कि मेरे सेवक दाऊद का शासन यरूशलेम में मेरे सामने सदैव रहेगा। यरूशलेम वह नगर है जिसे मैंने अपना निजी नगर चुना है।
36 E ao seu filho darei uma tribo, para que Davi, o meu servo, possa ter sempre uma luz diante de mim em Jerusalém, a cidade que escolhi para ali colocar o meu nome.
37 किन्तु मैं तुम्हें उन सभी पर शासन करने दूँगा जिसे तुम चाहते हो। तुम पूरे इस्राएल पर शासन करोगे।
37 E te tomarei, e tu reinarás segundo tudo o que a tua alma desejar, e serás rei sobre Israel.
38 मैं यह सब तुम्हारे लिये करूँगा। यदि तुम सच्चाई के साथ रहोगे और मेरे सारे आदेशों का पालन करोगे तो मैं तुम्हारे साथ रहूँगा। मैं तुम्हारे परिवार को राजाओं का परिवार वैसे ही बना दूँगा जैसे मैंने दाऊद को बनाया। मैं तुमको इस्राएल दूँगा।
38 E o será, se tu atentares a tudo o que te ordeno, e andares nos meus caminhos, e fizeres aquilo que for reto à minha vista, para guardares os meus estatutos e os meus mandamentos, como fez Davi, o meu servo; que serei contigo e te edificarei uma casa segura, como edifiquei para Davi, e darei para ti Israel.
39 मैं दाऊद की सन्तानों को उसका दण्ड दूँगा जो सुलैमान ने किया। किन्तु मैं सदैव के लिये उन्हें दण्ड नहीं दूँगा।’”
39 E, por isso, afligirei a semente de Davi, mas não para sempre.
40 सुलैमान ने यारोबाम को मार डालने का प्रयत्न किया। किन्तु यारोबाम मिस्र भाग गया। वह मिस्र के राजा शीशक के पास गया। यारोबाम वहाँ तब तक ठहरा जब तक सुलैमान मरा नहीं।
40 Porquanto Salomão procurou matar Jeroboão. E Jeroboão se levantou, e fugiu para dentro do Egito, para Sisaque, rei do Egito, e esteve no Egito até a morte de Salomão.
41 सुलैमान ने अपने शासन काल में बहुत बड़े और बुद्धिमत्तापूर्ण काम किये। जिनका विवरण सुलैमान के इतिहास—ग्रन्थ में लिखा है।
41 E o restante dos atos de Salomão, e tudo o que ele fez, e a sua sabedoria, não estão eles escritos no livro dos atos de Salomão?
42 सुलैमान ने यरूशलेम में पूरे इस्राएल पर चालीस वर्ष तक शासन किया।
42 E o tempo que Salomão reinou em Jerusalém sobre todo Israel foi de quarenta anos.
43 तब सुलैमान मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। वह अपने पिता के दाऊद नगर में दफनाया गया, और उसका पुत्र रहूबियाम उसके स्थान पर राजा बना।
43 E Salomão dormiu com os seus pais, e foi sepultado na cidade de Davi, o seu pai; e Roboão, o seu filho, reinou em seu lugar.
Atalhos do teclado
- Capítulo anterior←
- Próximo capítulo→
- Versículo anteriork
- Próximo versículoj
- Limpar seleçãoEsc
- Esta ajuda?
Estude este capítulo no WhatsApp
Peça à IA da Bíblia Fala para explicar 1 Reis 11, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.