Gênesis 36

पवित्र बाइबल (HIN2010)

1 एसाव ने कनान देश की पुत्रियों से विवाह किया। यह एसाव के परिवार की एक सूची है। (जो एदोम भी कहा जाता है।)

2 एसाव की पत्नियाँ थी: आदा, हित्ती एलीन की पुत्री। ओहोलीबामा हिव्वी सिबोन की नतिनी और अना की पुत्री।

3 बासमत इश्माएल की पुत्री और नबायोत की बहन।

4 आदा ने एसाव को एक पुत्र एलीपज दिया। बासमत को रुएल नाम का पुत्र हुआ।

5 ओहोलीबामा ने एसाव को तीन पुत्र दिए यूश, यालाम और कोरह ये एसाव के पुत्र थे। ये कनान प्रदेश में पैदा हुए थे।

9 एसाव एदोम के लोगों का आदि पिता है। सेईर एदोम के पहाड़ी प्रदेश में रहने वाले एसाव के परिवार के ये नाम हैं।

10 एसाव के पुत्र थे, एलीपज, आदा और एसाव का पुत्र। रुएल बासमत और एसाव का पुत्र।

11 एलीपज के पाँच पुत्र थे: तेमान, ओमार, सपो, गाताम, कनज।

12 एलीपज की एक तिम्ना नामक दासी भी थी। लिम्ना और एलीपज ने अमालेक को जन्म दिया।

13 रुएल के चार पुत्र थे: नहत, जेरह, शम्मा मिज्जा।

14 एसाव की तीसरी पत्नी अना की पुत्री ओहोलीबामा थी। (अना सिबोन का पुत्र था।) एसाव और ओहोलीबमा के पुत्र थे: यूश, यालाम, कोरह।

15 एसाव से चलने वाले वंश ये ही हैं।

16 कोरह, गाताम, अमालेक।

17 एसाव का पुत्र रुएल इन परिवारों का आदि पिता था: नहत, जेरह, शम्मा, मिज्जा।

18 अना की पुत्री एसाव की पत्नी ओहोलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। ये तीनों अपने—अपने परिवारों के पिता थे।

19 ये सभी परिवार एसाव से चले।

20 एसाव के पहले एदोम में सेईर नामक एक होरी व्यक्ति रहता था। सेईर के पुत्र ये है:

21 दीशोन, एसेर, दिशान। ये पुत्र अपने परिवारों के मुखिया थे।

22 लोतान, होरी, हेमाम का पिता था। (तिम्ना लोतान की बहन थी।)

23 शोबल, आल्वान, मानहत एबल शपो, ओनाम का पिता था।

24 शिबोन के दो पुत्र थे: अथ्या, अना, (अना वह व्यक्ति है जिसने अपने पिता के गधों की देखभाल करते समय पहाड़ों में गर्म पानी का सोता ढूँढा।)

25 अना, दीशोन और ओहोलीबामा का पिता था।

26 दीशोन के चार पुत्र थे: हेमदान, एश्वान, यित्रान, करान।

27 एसेर के तीन पुत्र थे: बिल्हान, जावान, अकान।

28 दीशान के दो पुत्र थे: ऊस और अरान।

29 ये होरी परिवारों के मुखियाओं के नाम है। लोतान, शोबाल, शिबोन, अना।

30 दिशोन, एसेर, दीशोन। ये व्यक्ति उन परिवारों के मुखिया थे जो सेईर (एदोम) प्रदेश में रहते थे।

31 उस समय एदोम में कोई राजा थे। इस्राएल में राजाओं के होने के बहुत पहले ह एदोम में राजा थे।

32 बोर का पुत्र बेला एदोम में शासन करने वाला राजा था। वह दिन्हावा नगर पर शासन करता था।

33 जब बेला मरा तो योबाब राजा हुआ। योबाब बोस्रा से जेरह का पुत्र था।

34 जब योबाब मरा, हूशाम ने शासन किया। हूशाम तेमानी लोगों के देश का था।

35 जब हूशाम मरा, हदद ने उस क्षेत्र पर शासन किया। हदद बदद का पुत्र था। (हदद वह व्यक्ति था जिसने मिद्यानी लोगों को मोआब देश में हराया था।) हदद अबीत नगर का था।

36 जब हदद मरा, सम्ला ने उस प्रदेश पर शासन किया। सम्ला मस्रेका था।

37 जब सम्ला मरा, शाऊल ने उस क्षेत्र पर शासन किया। शाऊल फरात नदी के किनारे रहोबोत का था।

38 जब शाऊल मरा, बाल्हानान ने उस देश पर शासन किया। बाल्हानान अकबोर का पुत्र था।

39 जब बाल्हानान मरा, हदर ने उस देश पर शासन किया। हदर पाऊ नगर का था। मत्रेद की पुत्री हदर की पत्नी का नाम महेतबेल था। (मत्रेद का पिता मेजाहब था।)

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Gênesis 36, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.