Salmos 122

Hindi Bible (GL_HINDI)

1 जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ।

2 हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!

3 हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

4 वहां याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

5 वहां तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये धरे हुए हैं॥

6 यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

7 तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!

8 अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूंगा कि तुझ में शान्ति होवे!

9 अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूंगा॥

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado

Estude este capítulo no WhatsApp

Peça à IA da Bíblia Fala para explicar Salmos 122, comparar traduções ou montar um estudo — tudo direto pelo WhatsApp.